संदेश

अप्रैल 29, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एकक कोष्ठिका में कणों की संख्या कैसे निकालें

चित्र
यह v. imp. topic है एक एकक कोष्ठिका में अवयवी कणों की संख्या (Number of Particles in a Unit Cell) क्रिस्टल जालक बहुत-सी एकक कोष्ठिकाओं से बना होता है  प्रत्येक जालक बिन्दु पर एक कण होता है  यह कण परमाणु, अणु या आयन होता है। सम्पूर्ण क्रिस्टलीय ठोस की संरचना में प्रत्येक कण एक से अधिक एकक कोष्ठिकाओं का भाग होता है। यहां हमें केवल इतना देखना है कि उस कण का कितना भाग एक एकक कोष्ठिका में आता है। यहां हम केवल घन आकृति की एकक कोष्ठिकाओं का उदाहरण समझेंगे। सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि एक  घन में कितने कोने, फलक और भुजाएं होती है चित्र देखो और याद रखो- Mukesh Tharna सरल या आद्य घनीय एकक कोष्ठिका(Simple cubic unit cell) में कणों की संख्या इसमें  कण केवल कोनों पर होते हैं। कोने का प्रत्येक कण 8 एकक कोष्ठिकाओं का हिस्सा होता है।  इस कण का ⅛ वां भाग एक एकक कोष्ठिका के अन्दर आता है। एकक कोष्ठिका में आठ कोने होते हैं। अत: प्रत्येक एकक कोष्ठिका में कुल कणों की संख्या = 8 कोने × 1/8  वां भाग प्रति कण प्रति कोना = 1 कण होगी। Simple cubic unit cell ...