चित्र के साथ समझें सात प्रकार के क्रिस्टल समूह


दोस्तों जब क्रिस्टल जालक में कण केवल एक कोष्ठिका के कोनों पर स्थित होते हैं तो इस प्रकार के क्रिस्टल जालक को सरल या आद्य क्रिस्टल कहते हैं।

एकक कोष्ठिका की तीनों भुजाओं की लंबाई a, b और c तथा उनके बीच के कोण अल्फा, बीटा और गामा के आधार पर क्रिस्टल सात प्रकार का होता है। अध्ययन के लिए सामान्यतः घनीय क्रिस्टल को चुना जाता है क्योंकि यह सममित होता है मतलब इसमें सभी भुजाएं और कोण बराबर होते हैं। 

------पहले पढ़ें समझें, बाद में यहां से लिखना प्रारम्भ करें-----
           सात प्रकार के क्रिस्टल तंत्र या समूह
1.घनीय क्रिस्टल

 यह तीन प्रकार का होता है-
   a.आद्य घनीय
   b.फलक केन्द्रित घनीय
   c.अंत:केन्द्रित घनीय

उदाहरण- NaCl, KCI, यशद-ब्लैंड(ZnS), Cu, Ag, Au, हीरा

"अरे वाह इसमें तो घन की तीनों भुजाएं बराबर है और तीनों कोण भी बराबर है अच्छा तो इसलिए यह सममित और घन (cube) होता है।"

2. द्विसमलंबाक्ष या चतुष्कोणीय क्रिस्टल

    यह दो प्रकार का होता है-
    a.आद्य द्विसमलंबाक्ष
    b.अंत: केन्द्रित द्विसमलंबाक्ष
   
उदाहरण-श्वेत-टिन, SnO2, TiO2, CaSO4

3. विषमलंबाक्ष या समचतुर्भुजी क्रिस्टल

    यह चार प्रकार का होता है-
    a.आद्य
    b.अंत: केन्द्रित
    c.फलक केन्द्रित
    d.अंत्य केन्द्रित

उदाहरण-विषमलंबाक्ष गंधक(S सल्फर) या अल्फा गंधक, KNO3, BaSO4, K2SO4, I2(आयोडीन),
BaSO4, K2SO4, 12,

4. षटकोणीय क्रिस्टल

  इसका केवल एक प्रकार है - अन्त्य केन्द्रित

उदाहरण-ग्रेफाइट, Mg, ZnO,CdS, HgS,
Agl, SiC, PbI2, Zn, Cd, Hg

5. त्रिसमनताक्ष या त्रिकोणीय क्रिस्टल

    यह केवल एक प्रकार का है- आद्य त्रिसमनताक्ष

उदाहरण- कैलसाइट (CaCO3), क्वार्ट्ज(SiO2) सिनबार(HgS), NaNO3

6. एकनताक्ष क्रिस्टल



    यह दो प्रकार का होता है-
    a.आद्य एकनताक्ष
    b.अंत्य केन्द्रित एकनताक्ष

उदाहरण-एकनताक्ष गंधक या बीटा-गंधक, Na2SO4.10H2O

7.त्रिनताक्ष क्रिस्टल



   इसका केवल एक प्रकार है-आद्य त्रिनताक्ष

उदाहरण-K2Cr207(पोटेशियम डाइ क्रोमेट), CuSO4.5H2O(नीला थोथा), H3BO3(बोरीक अम्ल)

दोस्तों इस टॉपिक से छोटे प्रश्न पूंछे जाते हैं जैसे नीचे लिखे प्रश्नों को देखो-
प्र. 1 एकनताक्ष और विषमलम्बाक्ष क्रिस्टल में अन्तर बताएं।
प्र. 2 त्रिनताक्ष और त्रिसमनताक्ष का एक एक उदाहरण लिखिए।
अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें हो सकता है उन्हें अच्छे नोट्स की आवश्यकता हो या आपके दोस्तों को आपकी सहायता की आवश्यकता हो। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

त्रिविमीय निविड संकुलन Three Dimensional Close Packing

ठोसों में अपूर्णताएँ / Imperfections or defects in Solids (Crystals)

संकुलन क्षमता क्या है और कैसे निकालें? Packing efficiency of Crystal lattice